भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Aug 2025 10:15 PM

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष रणधीर चौधरी की उपस्थिति में नगर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकली गयी.

विज्ञापन

पुपरी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष रणधीर चौधरी की उपस्थिति में नगर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकली गयी. यात्रा में शामिल लोग स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर से चल कर स्टेशन रोड, लोहापट्टी, नागेश्वरनाथ मंदिर, जैतपुर मुहल्ला चौक, टॉवर चौक, कर्पूरी चौक व सिनेमा हाल चौक होते हुए नगर उपसभापति सह भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश उर्फ जयकिशोर के आवास तक आ कर समाप्त हुई. कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रणधीर चौधरी, सोनू ठाकुर, सौरभ अभिषेक, शंभु प्रसाद कर्ण, गणेश्वर नाथ, प्रमोद शर्मा, किशोर मुखिया, अंजनी कुमार, कृष्णा कुमारी, नंदलाल पासवान, सुरेश साह, सत्यानंद कर्ण, दिवाकर कुमार, अंकित कुमार, रिंकू भटनागर, रविशंकर, आशुतोष कुमार, अमित चौधरी व आदित्य कुमार समेत अन्य शामिल थे.

चोरौत. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरेंद्र झा, नवल साह, राम एकबाल चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, किशुनी राउत, श्याम नंदन मिश्र, पंकज चौधरी, उमेश कामत, कैलाश ठाकुर, राम एकबाल राय व शंभू साह समेत अन्य शामिल थे.

नपं की ओर से निकाला गया हर घर स्वच्छता अभियान

बेलसंड. नगर पंचायत के अशोक सम्राट भवन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नप ईओ पंकज कुमार व मुख्य पार्षद रंधीर कुमार ने नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. कार्यक्रम में बच्चे राष्ट्रीय गीत के धुन पर भाव नृत्य पेश किये. आजीविका दीदी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा प्लास्टिक की जगह रद्दी कागज एवं अन्य सामग्री से सजावट की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया व कपड़ा से सिला हुआ झंडा बच्चों व आमजन के बीच बांटा गया. मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दिवाकर, नगर कर्मी परशुराम मिश्र, रामश्रेष्ठ साह, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शंभू राय, जीविका दीदी रंजू कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी व चंदा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन