भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Aug 2025 10:12 PM

विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा ग्रामीण मंडल पश्चिमी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा ग्रामीण मंडल पश्चिमी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे, भारत माता की जय व वंदे मातरम की जयघोष के साथ हाथ में तिरंगा लिए सहनियापट्टी गांव से निकाली गयी तिरंगा यात्रा रघरपुरा, कबड़ा, जवाही, देवनाथपट्टी, पड़री, करुणा, मलाही व वीरपुर होते हुए नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर पर समापन हुआ. भाजपा ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद राय उर्फ मोहन जी के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता महंत अशोक कुमार दास, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र, महामंत्री पच्चू मुखिया, आशीष पाठक, अभय चौबे, विधानसभा विस्तारक रंजीत साह, हेमेंद्र साह, रघुनाथ साह, मुकेश मंडल, वैद्यनाथ, शिवजी मंडल, कुशेश्वर मंडल, पप्पू राय व अशोक राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन