ePaper

Bihar News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

Updated at : 27 Jun 2025 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

Bihar News: प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में यशवंत सिंह की प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई. इस आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाया, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

यह घटना सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में शुक्रवार सुबह करीब 3:00 बजे हुई है. यशवंत सिंह की स्वामित्व वाली प्लाई फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां मौजूद लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन