मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की सभी कमेटियां भंग

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Jul 2025 7:06 PM

विज्ञापन

महासचिव सैयद फतह अहमद उर्फ महताब ने एक पत्र जारी कर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर की सभी कमिटियों को तत्काल प्रभाव से अगले चुनाव तक के लिए भंग कर दिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, पटना के महासचिव सैयद फतह अहमद उर्फ महताब ने एक पत्र जारी कर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर की सभी कमिटियों को तत्काल प्रभाव से अगले चुनाव तक के लिए भंग कर दिया है. यह आदेश अगले चुनाव तक प्रभावी रहेगा. पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों और विशेष परिस्थितियों के कारण यह निर्णय लिया गया है. महासचिव महताब आलम ने बताया है कि 22 जुलाई के बाद जिले में कोई भी व्यक्ति मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन का लेटर पैड प्रयोग नहीं करेगा और न ही अपने नाम के साथ एमडीओ लगाएगा. एमडीओ का उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. उक्त पत्र मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन सीतामढ़ी के अध्यक्ष कौशर रब्बानी एवं सचिव मो तनवीर अहमद को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन