100 नंबर पर कॉल करनेवालों से परेशान हुई पुिलस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 6:46 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : गर थाना के 100 नंबर पर कॉल करने वाले असामाजिक तत्वों की हरकत से स्थानीय पुलिस परेशान है. पुलिस कर्मियों का कहना है कि कुछ असामाजिक महिला व पुरूषों द्वारा 100 नंबर पर कुछ दिनों से बार-बार कॉल कर परेशान किया जा रहा है. कॉल करने वाले कुछ महिला व पुरुष अश्लील बातें […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : गर थाना के 100 नंबर पर कॉल करने वाले असामाजिक तत्वों की हरकत से स्थानीय पुलिस परेशान है. पुलिस कर्मियों का कहना है कि कुछ असामाजिक महिला व पुरूषों द्वारा 100 नंबर पर कुछ दिनों से बार-बार कॉल कर परेशान किया जा रहा है. कॉल करने वाले कुछ महिला व पुरुष अश्लील बातें किया करते हैं,

जिसे कहना व सुनना दोनों ही मुश्किल है. पुलिस को कॉल रिसीव करने में परेशानी हो रही है. उक्त लोगों की हरकत से पुलिस आजीज आ चुकी है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने आम लोगों से ऐसी हरकत न करने व पुलिस को सहयोग करने की अपील की है. कहा कि, हरकत से बाज नही आने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन