ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2016 6:45 AM
बेला : थाना क्षेत्र के कन्हवा बाजार से आगे पुलिया के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर से कुचल कर एक साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पायी है. बेहोशी की हालत में इलाज के लिए उसे […]
बेला : थाना क्षेत्र के कन्हवा बाजार से आगे पुलिया के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर से कुचल कर एक साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पायी है. बेहोशी की हालत में इलाज के लिए उसे पीएचसी परिहार भेजा गया है.
मृतक एजाज शेख(21 वर्ष) मच्छपकौनी गांव निवासी असलम शेख का पुत्र था. सूचना मिलने पर सअनि मो इमाजुद्दीन पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को बस स्टैंड के पास खड़ा कर चालक फरार हो गया. बताया जाता है कि चालक नेपाल से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर आ रहा था. एजाज एक अन्य युवक के साथ साइकिल पर सवार होकर कन्हवा बाजार से लौट रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर से चालक ने उसे कुचल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










