पंचायत चुनाव मैदान में उतरीं आइएएस की पत्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 6:14 AM
विज्ञापन
सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया पद के लिये किया नामांकन सोनबरसा(सीतामढ़ी) : प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत पर इस बार पूरे प्रखंड के लोगों की विशेष नजर रहेगी. गुरुवार को मुखिया पद के लिए रितु कुमारी के नामांकन के बाद से यह पंचायत अब पूरे प्रखंड में आम से खास बन गया है. कारण कि रितु कुमारी […]
विज्ञापन
सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया पद के लिये किया नामांकन
सोनबरसा(सीतामढ़ी) : प्रखंड के सिंहवाहिनी पंचायत पर इस बार पूरे प्रखंड के लोगों की विशेष नजर रहेगी. गुरुवार को मुखिया पद के लिए रितु कुमारी के नामांकन के बाद से यह पंचायत अब पूरे प्रखंड में आम से खास बन गया है. कारण कि रितु कुमारी आइएएस अधिकारी अरुण कुमार की पत्नी हैं. पंचायत के नरकटिया गांव निवासी अरुण कुमार 1998 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. फिलहाल वे केंद्रीय सर्तकता आयोग दिल्ली में डायरेक्टर हैं.
पंचायत सचिव की खोज कर दी शुरू. पंचायत चुनाव को अभी नामांकन ही चल रहा है. इसी बीच मुखिया पद की प्रत्याशी रितु कुमारी ने बीडीओ को स्वच्छ छवि के पंचायत सचिव का नाम बताने का टास्क सौंप दिया है. इसकी पुष्टि निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कामिनी देवी ने भी की है.
एक सपना लेकर दिल्ली से आयीं
नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रितु कुमारी ने बताया कि उनका पंचायत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पड़ता है. यह पंचायत दो नदियों के बीच में है. पंचायत में 20 फीसदी भी विकास नहीं हुआ है. उनके पति एक आइएएस अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. वो एक जनप्रतिनिधि के रूप में पंचायत का विकास व हर वर्ग के लोगों की सेवा करना चाहती हैं. इसी सपना को पूरी करने के लिए वह दिल्ली से यहां पहुंची हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










