रेडक्रॉस चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2016 5:25 AM
सीतामढ़ी : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी विनोद बिहारी मंडल ने डीएम एवं सोसाइटी के निदेशक को आवेदन भेज कर रेडक्रॉस चुनाव की तिथि दो महीने बढ़ाने की मांग की है. श्री मंडल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सीतामढ़ी भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों की संख्या 1594 […]
सीतामढ़ी : इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी विनोद बिहारी मंडल ने डीएम एवं सोसाइटी के निदेशक को आवेदन भेज कर रेडक्रॉस चुनाव की तिथि दो महीने बढ़ाने की मांग की है. श्री मंडल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सीतामढ़ी भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों की संख्या 1594 है,
जो मतदाता है. सीतामढ़ी में पहली बार उक्त पद के लिए 16 प्रत्याशी खड़े हैं. मतपत्र के माध्यम से चुनाव होने से संस्था के सदस्य काफी उत्साहित हैं. लेकिन एक साजिश के तहत उक्त चुनाव का प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है. समय की कमी तथा चुनाव का समय कम होने के कारण अधिकांश मतदाता को इस चुनाव के बारे में जानकारी हीं नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










