परीक्षा केंद्र से छात्र को अगवा करने की कोशिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 5:36 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली स्थित डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र से मंगलवार सुबह अपराधियों ने छात्र को अगवा कर लिया. हालांकि मौके पर मौजूद भीड़ ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. भीड़ के खदेड़े जाने पर अपराधी छात्र को खेत में छोड़ कर भाग गये. इस दौरान अपराधियों ने भीड़ पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली स्थित डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र से मंगलवार सुबह अपराधियों ने छात्र को अगवा कर लिया. हालांकि मौके पर मौजूद भीड़ ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया.

भीड़ के खदेड़े जाने पर अपराधी छात्र को खेत में छोड़ कर भाग गये. इस दौरान अपराधियों ने भीड़ पर दो राउंड फायरिंग भी की, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ. पीड़ित छात्र की पहचान खानपुर के बुजुर्गद्वार निवासी मो. तुफैल के पुत्र शाहीन उर्फ ओसामा के

परीक्षा केंद्र से
रूप में हुई है, जो परीक्षा देने आया था.
मो. तुफैल भी मौके से कुछ दूरी पर ही मौजूद थे. अगवा करने की सूचना मिलते ही उन्होंने बाइक से अपराधियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक से गिर कर घायल हो गये. इधर, सूचना पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले जांच की. डीएसपी ने छात्र व लोगों से भी पूछताछ की.
घटना के पीछे क्या कारण है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस व परजिन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. वहीं पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर मुसरीघरारी थाने में चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी करायी गयी है. आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन