प्रयोगशाला का पता नहीं, अंक में कमी नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2016 5:22 AM

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के अधिकांश हाई स्कूलों में प्रयोगशाला का अभाव है. कहीं प्रयोगशाला है तो प्रयोग कराने वाले शिक्षक नहीं है और शिक्षक है तो प्रयोगशाला नहीं है. बावजूद मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में भरपूर अंक मिलते हैं. यानी बिना प्रयोग किये भी पास होने लायक नंबर मिलने की […]

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के अधिकांश हाई स्कूलों में प्रयोगशाला का अभाव है. कहीं प्रयोगशाला है तो प्रयोग कराने वाले शिक्षक नहीं है और शिक्षक है तो प्रयोगशाला नहीं है. बावजूद मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में भरपूर अंक मिलते हैं. यानी बिना प्रयोग किये भी पास होने लायक नंबर मिलने की गारंटी रहती है.

एक हाई स्कूल का सच : अमौली ठाकुर उत्क्रमित हाई स्कूल, चकौती के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार हैं. बताते हैं कि यहां प्रयोगशाला के नाम पर कुछ भी नहीं है. एक सवाल के जवाब में श्री कुमार ने बताया कि अगर प्रयोगशाला नहीं है तो इसमें छात्र-छात्राओं का क्या कसूर है. मजबूरी में बच्चों को प्रयोगिक परीक्षा में पास कराना पड़ता है. लैब की व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी, जबकि तीन सत्र से यहां के छात्र-छात्रा मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं,
पर कहते हैं कि इसका जवाब वे नहीं दे पायेंगे.
मात्र तीन शिक्षक कार्यरत : सोमवार को कक्षा नौ के 66 छात्र-छात्राओं की हाजिरी बनी थी, जबकि मौजूद एक भी नहीं थे. नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 454 है. तीन शिक्षक क्रमश: हरिशंकर प्रसाद गणित विषय के तो कुमार विदुर संस्कृत के एवं कृष्णदेव यादव सामाजिक विज्ञान के हैं. हिंदी, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं. मध्य विद्यालय के भवन में हीं हाई स्कूल चलाया जा रहा है. हाई स्कूल का भवन बन रहा है.
राजद कार्यकर्ताओं की बैठक: शिवहर. स्थानीय राजद नेता विनोद राय के आवास पर राजद के युवा जिला अध्यक्ष निशांत कुमार उर्फ पिंटू झा की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बताया गया कि विधान पार्षद दिलीप यादव के विधान परिषद में पूछे गये तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री तेजस्वी यादव ने एनएच 104 पथ पर धनकौल स्थित बुनियादगंज पुल को हरी झंडी दे दी है. यहां उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण होना तय हो गया है. मौके पर वक्ताओं ने जर्जर इस पुल के निर्माण में पहल के लिए विधान पार्षद की सराहना की है.
कहा कि इस पुल का निर्माण दो वर्ष में पूरा हो जायेगा. इससे शिवहर- सीतामढ़ी का मार्ग सुगम हो जायेगा. यह पुल दो लेन का होगा. मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष विश्वनाथ मधुकर, इंद्रजीत राय, विनोद राय, मनोज सिंह समेत कई मौजूद थे.
शिक्षक संगठन करेगा आमरण अनशन: शिवहर. होली पर्व के अवसर पर नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित शिक्षकों ने 16 मार्च से आमरण अनशन की घोषणा की है.
नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक राधेश्यम सिंह ने कहा कि करीब छह माह से शिक्षकों का वेतन लंबित है. किंतु विभागीय उदासीनता के कारण होली पर्व के अवसर पर भी वेतन नहीं मिल रहा है. जिससे शिक्षक आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन