डुमरा रोड में छात्र से 27 हजार की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2016 9:06 AM
विज्ञापन
सीतामढ़ी . नगर के कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रूपया जमा करने आये एक इंटर के छात्र से अज्ञात अपराधियों ने 27 हजार रूपये की ठगी कर ली. घटना के बाद पीडि़त छात्र नगर के दीन बंधु प्रसाद के पुत्र अरविंद कुमार मेहसौल ओपी पहुंच कर पुलिस से आपबीती सुनाया. अरविंद इंटर प्रथम […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी . नगर के कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रूपया जमा करने आये एक इंटर के छात्र से अज्ञात अपराधियों ने 27 हजार रूपये की ठगी कर ली. घटना के बाद पीडि़त छात्र नगर के दीन बंधु प्रसाद के पुत्र अरविंद कुमार मेहसौल ओपी पहुंच कर पुलिस से आपबीती सुनाया. अरविंद इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है. उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 1:15 बजे कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 27 हजार रूपया जमा कराने आया था. रुपया जमा करने के लिए वह काउंटर के पास लाइन में खड़ा हो गया.
इसी दौरान एक 22 वर्षीय युवक ने उसके पास आकर कहा कि उसका रुपया भी वह जमा कर दे. इनकार करने पर उसे रुपया जमा करने पर 20 हजार रुपया देने का प्रलोभन दिया गया. पुन: इनकार करने पर उसके पीछे खड़े एक युवक ने कहा कि दोनों लोग मिल कर रुपया जमा कर देते है. आधा-आधा बांट लेंगे. अरविंद का कहना है कि वह ठग के झांसा में आ गया. दोनों युवक ने कहा कि अभी बहुत लंबा लाइन है. चलो बाहर से घुम कर आते है. दोनों युवक उसे लेकर होंडा एजेंसी के बगल वाली गली में ले गये. वहां एक युवक ने एक बंधा हुआ रूमाल देकर कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपया है. तुम रखों, बाद में चल कर जमा कर बांट भी लेंगे. तत्काल तुम जो रुपया जमा करने आये हो, वह दे दो, कुछ काम है. वह लोभ में आकर अपना 27 हजार रुपया दे दिया. वह रूमाल खोल कर देखने लगा, इतने देर में दोनों युवक गायब हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










