मदरसा शिक्षकों व मौलाना काे वेतन मिलना तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2016 1:39 AM
विज्ञापन
चुनाव में माओवादी उतार सकते हैं अपने उम्मीदवार सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव में भाकपा (माओवादी) अपने समर्थकों को भी विभिन्न पदों पर प्रत्याशी बना कर उतार सकती है. एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर यह आशंका व्यक्त करते हुए चौकसी व सतर्कता बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया है. प्रभावी क्षेत्र में […]
विज्ञापन
चुनाव में माओवादी उतार सकते हैं अपने उम्मीदवार
सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव में भाकपा (माओवादी) अपने समर्थकों को भी विभिन्न पदों पर प्रत्याशी बना कर उतार सकती है. एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर यह आशंका व्यक्त करते हुए चौकसी व सतर्कता बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया है.
प्रभावी क्षेत्र में माओवादियों सक्रिय
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिख कर यह बताया है कि पंचायत चुनाव-2016 को लेकर भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों का दल अपने प्रभाव क्षेत्र में सक्रिय हो गये है. कहा है कि, उग्रवादियों द्वारा पंचायत में अपनी पकड़ बनाने के लिए अपने समर्थकों को पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न पदों पर प्रत्याशी बना कर उन्हें विजयी बनाने का प्रयास किये जाने की योजना बनाये जाने की बात प्रकाश में आयी है. उग्रवादियों द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान अथवा उसके पूर्व अपने प्रभाव क्षेत्रों में हिंसक घटना को अंजाम देकर आम जनता में भय उत्पन्न किये जाने की संभावना है.
साथ ही साथ उग्रवादियों द्वारा पंचायत कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मियों, मतदान केंद्रों, मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस बल, गश्ती पुलिस बल, पुलिस बल के अस्थायी कैंपों (विद्यालयों, पंचायत भवनों आदि) एवं मतदान के बाद मतदान मत पेटी लेकर वापस लौट रहे मतदान कमियों, पुलिस बल आदि पर हमला किये जाने की संभावना से भी इनकार नही किया सकता है.
एसपी ने यह जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों को कहा है कि उक्त तथ्यों को देखते हुए चुनाव के पूर्व एवं चुनाव के दिन तक काफी चौकसी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों को सतर्क करने का निर्देश दिया गया है. ताकि विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










