पंचायत चुनाव.सहायता कक्ष में पूरे दिन निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ व पीओ रहे मौजूद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2016 1:35 AM

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर में विभिन्न पदों को 470 नामांकन रून्नीसैदपुर : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन प्रखंड की सभी 33 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए 470 अभ्यर्थियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये. इनमें मुखिया पद के लिए 75, पंसस के लिए 55, सरपंच के लिए 28 व वार्ड सदस्य के लिए 228 […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर में विभिन्न पदों को 470 नामांकन

रून्नीसैदपुर : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन प्रखंड की सभी 33 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए 470 अभ्यर्थियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये. इनमें मुखिया पद के लिए 75, पंसस के लिए 55, सरपंच के लिए 28 व वार्ड सदस्य के लिए 228 व पंच के लिए 84 नामांकन शामिल है.
मुखिया पद के प्रत्याशी: मुखिया पद के लिए मोरसंड से उषा देवी, सुशीला देवी, मीना देवी, बगाही रामनगर से उर्मिला देवी, देवना बुजुर्ग से दुलारी देवी, रून्नीसैदपुर मध्य से प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय पासवान, वकील पंजियार, नंदकिशोर पूर्वे, लालबाबु महतो, तिलकताजपुर से रामविलोक साह, संजय साह, महिसार से प्रदीप कुमार सिंह, धनुषी से शिवजी दास, टिकौली से रिजवाना गौहर, मानिक चौक पश्चिमी से रामकृष्ण झा, जितेंद्र पटेल, प्रेमनगर से रामकृष्ण सहनी, गया मंडल,
सत्येंद्र महतो, मानिक चौक दक्षिणी से रामनारायण साह, रामकुमार चौधरी, थुम्मा से पार्वती देवी, विमल देवी, इंदू देवी, नसीमा खातून, धनुषी से मनोज कुमार, राम बच्चन पासवान, बघारी से किरण देवी, रेणु देवी, मानिक चौक उत्तरी से सरिता देवी, सुनीता देवी, कौरिया लालपुर से रामप्रगास मुखिया, गाढ़ा से इंद्रासन देवी, गंगवारा बुजुर्ग से सुनीता देवी, रामएकबाल राउत, संजीत मंडल, खरका से रीता देवी, शीला देवी, कुंती देवी, अथरी से राम मनोहर राउत, विनय कुमार सिंह, रैन विशुनी से उपेंद्र ठाकुर नामांकन दाखिल किये.
पंसस पद के प्रत्याशी: पंसस पद के लिए थुम्मा क्षेत्र संख्या 12 से मधु देवी, अंगुरी बेगम, प्रेमनगर क्षेत्र संख्या 1 से पूजा सिंह, गाढ़ा क्षेत्र संख्या 3 से ज्योति देवी, मानिक चौक पश्चिमी क्षेत्र संख्या 4 से चानोर खातून, महिसार क्षेत्र संख्या 15 से सुनीता देवी, बेलाही निलकंठ क्षेत्र संख्या 14 से शंभु कुमार सिंह, खुरशैद मियां, कयूम मियां, बघारी क्षेत्र संख्या 8 से देववती देवी, महेषा फरकपुर क्षेत्र संख्या 33 से मो नजीर, कपिलदेव राम, क्षेत्र संख्या 34 रउफन, सिरखिरिया क्षेत्र संख्या 37 से रीना देवी, बलुआ क्षेत्र संख्या 39 से राजकुमारी देवी,
गिद्दा फुलवरिया क्षेत्र संख्या 40 से शिपू कुमारी, बरहेता क्षेत्र संख्या-35 से मोनाजिर कुरैशी, अथरी क्षेत्र संख्या 17 से राम मनोहर राउत, मोरसंड क्षेत्र संख्या 20 से मिथिला बिहारी सिंह, संजय भंडारी, रैन विशुनी क्षेत्र संख्या 19 से नरेश कुमार साह, भोला मंडल, रून्नीसैदपुर मध्य क्षेत्र संख्या 26 से नीलम देवी, शीला देवी, नागवंती देवी, राधा देवी, देवना बुजुर्ग क्षेत्र संख्या 23 से सुरेश मंडल व खरका क्षेत्र संख्या 27 से लक्ष्मी देवी, रीना देवी व आशा देवी ने नामांकन दाखिल किया.
सरपंच पद के प्रत्याशी: सरपंच पद के लिए थुम्मा से शारदा देवी, धनुषी से महेंद्र दास, रैन विशुनी से बच्चू कुमार, शिवशंकर शर्मा, मानिक चौक दक्षिणी से राजकुमार चौधरी, महिषार से राम नारायण राय, बघारी से सावित्री देवी, देवना बुजुर्ग से फुलो देवी, नीला देवी, निर्मला देवी, लीला देवी, प्रेमनगर से राजेश साह, रामसेवक सहनी,
राजीव कुमार, प्रभंस साह, ओलीपुर से सीताशरण साह, नंदकिशोर साह, महिंद्र साह, सैदपुर मध्य से प्रहलाद महतो, मधौल सानी से सरिता देवी, बलुआ से राकेश कुमार, तिलकताजपुर से दिनेश सिंह, गिद्दा फुलवरिया से राधिका देवी, रामफल सहनी, रामअवतार ठाकुर एवं मानिक चौक पश्चिमी से बिलट राय व भरत महतो ने नामांकन का परचा भरा.
चार अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द: चोरौत : वार्ड सदस्य व वार्ड पंच के स्कुटनी के बाद वार्ड सदस्यों की कुल संख्या-285 रह गयी है. वहीं पंचों की संख्या 140 हो गयी है.
वार्ड सदस्य के अभ्यर्थी चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-पांच की अभ्यर्थी मुन्नी देवी, यदुपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-11 के अभ्यर्थी शिव कुमारी देवी तो वार्ड पंच के यदुपट्टी पंचायत के वार्ड पंच तीन गायत्री देवी एवं वार्ड पंच 14 के विंदेश्वर झा का नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया गया है. आरओ सह बीडीओ नील कमल ने बताया कि उक्त अभ्यर्थी का नामांकन कोटि अनुसार नहीं रहने पर रद्द किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन