सेंट्रल स्कूल में बाल मेला का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2016 4:26 AM
रीगा : स्थानीय सुदर्शन सेंट्रल स्कूल, खरसान के परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय बाल मेला के साथ ही खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी व स्वच्छता आदि विषयों पर प्रतियोगिता शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन चीनी मिल के महाप्रबंधक सूर्यदेव शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर स्कूल के निदेशक रूद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि […]
रीगा : स्थानीय सुदर्शन सेंट्रल स्कूल, खरसान के परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय बाल मेला के साथ ही खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी व स्वच्छता आदि विषयों पर प्रतियोगिता शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन चीनी मिल के महाप्रबंधक सूर्यदेव शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर स्कूल के निदेशक रूद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि बेहतर संस्कार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनका मुख्य उद्देश्य है. बाल मेला के तहत प्रथम दिन खेलकूद प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों का चयन किया गया.
उक्त प्रतिभागियों को 12 मार्च को पुरस्कृत किया जायेगा. निदेशक ने बताया कि प्रथम दिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 60 बच्चों का नि:शुल्क नामांकन किया गया है. यह काम दूसरे दिन भी जारी रहेगा. कार्यक्रम में मिल के गन्ना उप प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, प्राचार्य सीवी कुमार, उप प्राचार्य एसके सिंह, संजय कुमार सिंह, गुणानंद चौधरी, नंद किशोर सिंह, विकास कुमार व इंदल सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










