उत्पाद कर के विरोध में व्यवसायियों ने निकाली रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2016 5:10 AM

विज्ञापन

पुपरी : उत्पाद कर के विरोध में शर्राफ संघ, पुपरी का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गया. शर्राफ संघ के आह्वान पर बाजार के सभी दुकान बंद रही. बुधवार को शर्राफ संघ अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के नेतृत्व में शहर में रैली निकाल कर उत्पाद कर वापस लेने का मांग सरकार से की गई. उत्पाद कर […]

विज्ञापन

पुपरी : उत्पाद कर के विरोध में शर्राफ संघ, पुपरी का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो गया. शर्राफ संघ के आह्वान पर बाजार के सभी दुकान बंद रही.

बुधवार को शर्राफ संघ अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के नेतृत्व में शहर में रैली निकाल कर उत्पाद कर वापस लेने का मांग सरकार से की गई. उत्पाद कर के विरोध में शिवहरे मुहल्ला से दर्जनों व्यवसायी हाथ में तख्ती व बैनर लेकर सड़क पर आ गये. शहर के स्टेशन रोड व कर्पूरी चौक सहित विभिन्न सड़को पर भ्रमण कर शर्राफ संघ ने प्रर्दशन किया. रैली में शर्राफ संघ के नेता रामचंद्र शर्राफ, परमानंद चौधरी, मनोज केजरीबाल, अमीरीलाल प्रसाद, पंचम प्रसाद, अमर प्रसाद, पारस प्रसाद, मदन प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, अशोक स्वर्णकार व दिलीप ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.
उत्पाद शुल्क लगाये जाने से स्वर्णकार खफा: सीतामढ़ी/बैरगनिया . आभूषण पर लगाये गये उत्पाद शुल्क के विरोध में बिहार राज्य स्वर्णकार संघ एवं सर्राफा संघ की जिला शाखा के तत्वावधान में मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू किया गया. सर्राफा की सभी दुकानें बंद रही. शुल्क वापस लिये जाने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है.
सोनापट्टी में संपन्न एक बैठक में स्वर्णकार संघ के प्रभारी विजय स्वर्णकार ने कहा कि उत्पाद शुल्क लगने से कारीगरों पर प्रभाव पड़ेगा. उनका जीना मुहाल हो जायेगा. सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि उत्पाद शुल्क से परेशानी बढ़ेगी और अफसर राज कायम हो जायेगा. व्यवसायी ध्रुव सर्राफ ने कहा कि उत्पाद शुल्क से किसी का भला नहीं होगा.
इस टैक्स को किसी और रूप में लिया जा सकता है. संजय कुमार प्रियदर्शी का कहना था कि उत्पाद शुल्क की जटिलता के चलते अफसरों की मनमानी बढ़ी जायेगी. मौके पर संतोष सर्राफ, विजय सर्राफ, प्रमोद सर्राफ, रमेश सर्राफ, गोपाल प्रसाद सर्राफ, राजन, रवि विश्वनाथ राय, बंगाली राय समेत अन्य मौजूद थे. इधर, बैरगनिया में संध के अध्यक्ष पवन स्वर्णकार की अध्यक्षता में धरना दिया गया. मौके पर भाई ओमप्रकाश, भोला सर्राफ, मदन सर्राफ, अरुण स्वर्णकार व विकास स्वर्णकार समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन