रीगा में 11 से नामांकन, तैयारी पूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2016 2:50 AM

विज्ञापन

रीगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 11 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नाजिर रसीद कटना शुरू हो गया है. प्रखंड में मुखिया व सरपंच का 16-16, पंचायत समिति को 24 एवं पंच व पंचायत सदस्य का 282-282 पद है. आरक्षण से प्रभावित नये सिरे से पंचायतों का आरक्षण होने से बुलाकीपुर […]

विज्ञापन

रीगा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 11 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. नाजिर रसीद कटना शुरू हो गया है. प्रखंड में मुखिया व सरपंच का 16-16, पंचायत समिति को 24 एवं पंच व पंचायत सदस्य का 282-282 पद है.

आरक्षण से प्रभावित
नये सिरे से पंचायतों का आरक्षण होने से बुलाकीपुर पंचायत के मुखिया पवन कुमार साह, रीगा प्रथम की उषा शर्मा, रीगा द्वितीय की नीलम कुमार नीलमणी, बभनगामा के मणिभूषण राय, शहबाजपुर से शिवचंद्र पासवान, सिराही से विजय कुमार यादव, भगवानपुर से रामविनय साह, अन्हारी से अंसारी नूरजहां व सिरौली द्वितीय पंचायत से विश्वनाथ भंडारी इस बार चुनाव नही लड़ पायेंगे. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
सात सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये है. चुनाव से संबंधित कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए अधिकारियों के बीच पंचायतों का बंटवारा कर दिया गया है. बीइओ इसलाम अंसारी को बुलाकीपुर, पोसुआ पटनिया व रीगा प्रथम पंचायत, एमओ विकास रंजन को रीगा द्वितीय, बभनगामा व कुसमारी, पीओ कृपाशंकर झा को शहबाजपुर व सिराही, कनीय अभियंता बद्री मंडल को सिरौली प्रथम व भवदेपुर, सीडीपीओ कुमारी पुष्पा को रेवासी व भगवानपुर, स्वास्थ्य निरीक्षक रमन सिंह को अन्हारी व सिरौली द्वितीय, प्रचार प्रशिक्षक जयराम सिंह को पकड़ी मठवा व मेहसिया पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
इधर सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रत्याशी अपने सीट से नही लड़ पाने के कारण बगल के पंचायत से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है. स्थिति यह है कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए पूर्व से तैयारी कर रहे कुछ लोग अब मुखिया या पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन