चुनाव. जिप क्षेत्र संख्या सात से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2016 5:11 AM

विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए दर्जनों ने भरा परचा बेलसंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले विभिन्न पदों के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जायेगा. प्रथम दिन मुखिया पद को 41, सरपंच पद को 12, पंचायत समिति सदस्य पद को 30 एवं जिला परिषद सदस्य पद […]

विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए दर्जनों ने भरा परचा

बेलसंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले विभिन्न पदों के लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जायेगा. प्रथम दिन मुखिया पद को 41, सरपंच पद को 12, पंचायत समिति सदस्य पद को 30 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा भरा. जिला परिषद क्षेत्र संख्या आठ से सविता देवी, शैल देवी व सुमित्रा देवी ने नामांकन दाखिल किया. जिप क्षेत्र संख्या सात से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ. प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी क्रमश: एसडीओ सुधीर कुमार व बीडीओ डा अरुण कुमार के समक्ष परचा भरा.
मुखिया पद के प्रत्याशी :मुखिया पद के लिए कंसार से राजमंगल राय, विनोद साह, राजेश साह, जितेंद्र झा, मो जैनूल आवेदीन, पताहीं से अमृत सहनी, वीरेंद्र सहनी, पप्पू साह, सिपू कुमार साह, शंभु साह,
चंदन कुमार, सल्लू सहनी, भंडारी से सुनैना देवी, रेणु देवी, नैना देवी, रम्मी शेखर, सविता गिरि, किरण देवी, कलावती देवी, आशा देवी व किरण देवी, रूपौली से जितेंद्र राम, सुबोध बैठा व ललिता देवी, पचनौर से जयंती देवी, निर्मला देवी, रामसहेली देवी, बच्ची देवी, शिवराजन देवी, नीलम कुमारी, रेखा कुमारी देवी, सुनैना देवी, सोमिता देवी, गीता देवी व शीला देवी, जाफरपुर से सुबोध कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, लोहासी से रंजना कुमारी व रेखा कुमारी एवं डुमरा नुनौरा से अजय कुमार सिंह व अरुण सहनी ने नामांकन का परचा भरा.
सरपंच पद के प्रत्याशी : सरपंच पद के लिए पताहीं से राम प्रसाद साह, मालती देवी, भंडारी से शकुंतला देवी, नागेश्वरी देवी, जाफरपुर से दिलीप कुमार सिंह व देवेंद्र सिंह, कंसार से मो मुमताज व दिनेश महतो, डुमरा नुनौरा से भोला दास, लोहासी से शांति देवी व शांति देवी, पचनौर से द्रौपदी देवी ने परचा भरा.
पंसस पद के प्रत्याशी : पंचायत समिति सदस्य पद के लिए रूपौली से बालदेव राम, डुमरा नुनौरा से तस्मीरा देवी, पताहीं से रिंकू देवी, सुमित्रा देवी, मंजू देवी व बच्ची देवी, भंडारी से शिवजी प्रसाद ठाकुर व गणेश भंडारी, लोहासी से प्रेमा देवी, जमीला खातून, सुशीला देवी व किरण देवी, पचनौर क्षेत्र संख्या 11 से रवि कुमार व मो शौकत अली,
क्षेत्र संख्या 12 से गिरिजा कुमार, वीणा देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी व अनीता देवी, कंसार क्षेत्र संख्या छह से चंदा देवी व संजय कुमार साह, क्षेत्र संख्या तीन से अशोक कुमार, जाफरपुर से संगीता देवी, रीना देवी व रेणु कुमारी, चंदौली क्षेत्र संख्या पांच से नासरिन प्रवीण, वीणा देवी, रामसखी देवी व शकुंतला देवी, चंदौली क्षेत्र संख्या 10 से विनोद पंजीयार ने परचा भरा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन