सात मुखिया नहीं लड़ पायेंगे चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2016 5:10 AM
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड में मुखिया व सरपंच के 20-20 तो पंसस के 29 पदों के अलावा पंचायत सदस्य व पंच के 286-286 पदों के लिए चुनाव हो रहा है. नये सिरे से पंचायतों के आरक्षण के चलते 20 में से सात मुखिया अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. उन्हें दूसरे पंचायत का रुख करना […]
विज्ञापन
सोनबरसा : प्रखंड में मुखिया व सरपंच के 20-20 तो पंसस के 29 पदों के अलावा पंचायत सदस्य व पंच के 286-286 पदों के लिए चुनाव हो रहा है. नये सिरे से पंचायतों के आरक्षण के चलते 20 में से सात मुखिया अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. उन्हें दूसरे पंचायत का रुख करना पड़ेगा.
आरक्षण से प्रभावित मुखिया : आरक्षण से प्रभावित मुखियाओं में इंदरवा की कारो देवी, जय नगर की किरण देवी, भलुआहां के जय नारायण पासवान, पुरंदाहा रजवाड़ा पश्चिमी की अनीता देवी, मढ़िया के बैद्यनाथ साह, विशनपुर आधार की माया देवी व खाप-खोपड़ाहा के जागेश्वर महतो शामिल हैं. उक्त पंचायतों को इस बार क्रमश: पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, सामान्य, अनुसूचित जाति पुरुष अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है.
चुनाव नहीं लड़ेंगे प्रखंड प्रमुख : प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार राज अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. कारण कि उनका क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है. वैसे प्रमुख का पद भी अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है. प्रमुख ने बताया कि वे दूसरे क्षेत्र से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. लगातार दो बार उप प्रमुख बने अहिराज शैलेंद्र भूषण का भी क्षेत्र संख्या 21 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है. श्री भूषण इस बार क्षेत्र संख्या 22 से पंचायत समिति का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इधर, अपने पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ने से वंचित खाप-खोपराहा के मुखिया जागेश्वर महतो जिला परिषद का चुनाव लड़ने का मन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










