चिकित्सक दंपती बोले नहीं है कोई डिग्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2016 4:38 AM
सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन के स्तर से गठित जांच टीम ने गुरुवार को कई चिकित्सकों के क्लिनिक की जांच की. टीम डुमरा प्रखंड के सिमरा गांव के कदम चौक स्थित डाॅ मदन कुमार व डाॅ आरआर कुमारी की क्लिनिक पर पहुंची. बोर्ड पर डा कुमार की डिग्री डीएपी-1803 पटना के अलावा जेनरल फीजिशिएन एवं […]
सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन के स्तर से गठित जांच टीम ने गुरुवार को कई चिकित्सकों के क्लिनिक की जांच की. टीम डुमरा प्रखंड के सिमरा गांव के कदम चौक स्थित डाॅ मदन कुमार व डाॅ आरआर कुमारी की क्लिनिक पर पहुंची. बोर्ड पर डा कुमार की डिग्री डीएपी-1803 पटना के अलावा जेनरल फीजिशिएन एवं सर्जन के साथ हीं शिशु एवं एवं पेट रोग विशेषज्ञ लिखा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी डा कुमारी की डिग्री एमएलटी पटना एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ लिखा हुआ था.
चिकित्सक दंपति से जांच टीम ने डिग्री का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा. दोनों ने कोई डिग्री नहीं होने की बात कही. चिकित्सक दंपति की दवा दुकान को सील कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










