बलिगढ़ में मां पार्वती की प्रतिमा हुई स्थापित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2016 3:40 AM

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : प्रखंड के बलिगढ़ गांव स्थित बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में माता पार्वती की प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह बुधवार को संपन्न हुआ. रविवार से आयोजित यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति हो गयी. समारोह के अंतिम दिन यज्ञ स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न किये जाने से पूर्व फूल-मालाओं से सजे […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : प्रखंड के बलिगढ़ गांव स्थित बाबा विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में माता पार्वती की प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह बुधवार को संपन्न हुआ. रविवार से आयोजित यज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति हो गयी.

समारोह के अंतिम दिन यज्ञ स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न किये जाने से पूर्व फूल-मालाओं से सजे रथ पर मां पार्वती की प्रतिमा रख कर नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान ग्रामीण श्रद्धा व भक्ति भाव से माता के दर्शन के लिए सड़क के किनारे खड़े थे. जिसमें अधिकांश महिलाएं शामिल थी. गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु रथ के साथ चल रहे थे. नगर भ्रमण के बाद मां पार्वती की प्रतिमा को मंदिर में लाया गया. जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ आचार्य केशव झा व सुधीर मिश्र ने मंत्रोच्चारण करते हुए प्रतिमा का स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा कराया.
यजमान बलिगढ़ के कपिलदेव झा बने.
श्री झा ने बताया कि छह मार्च को यज्ञ स्थल पर शिवनाम धुन, अष्टयाम एवं सात मार्च को शिव-पार्वती विवाहोत्सव व झांकी निकाली जायेगी. यज्ञ के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने में ग्रामीण देवेंद्र झा, अरुण कुमार गुप्ता, रामसकल राय, राजाराम मंडल, नंदलाल साह, विजय गुप्ता, बबलू श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह व अनिल झा समेत अन्य पूरी तत्परता के साथ डटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन