फूड प्वाइजनिंग से बच्चे की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 5:03 AM

विज्ञापन

बहन व भाई गंभीर रूप से बीमार, भरती रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा टोले के चौवनीपट्टी की घटना मुंह से झाग व नाक बहने के बाद बिगड़ी तीनों की तबीयत घर के बाहर बंधी तीन बकरियां भी मरीं सीतामढ़ी : रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा टोले चौवनीपट्टी में बुधवार को फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार […]

विज्ञापन

बहन व भाई गंभीर रूप से बीमार, भरती

रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा टोले के चौवनीपट्टी की घटना
मुंह से झाग व नाक बहने के बाद बिगड़ी तीनों की तबीयत
घर के बाहर बंधी तीन बकरियां भी मरीं
सीतामढ़ी : रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा टोले चौवनीपट्टी में बुधवार को फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार में कोहराम मच गया. टोले के कामोद राय के तीन वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की मौत हो गयी. वहीं छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं पुत्री नौ वर्षीया अस्मिता कुमारी गंभीर रुप से बीमार है.
ग्रामीणों के सहयोग से अचानक अचेत होने पर तीनों को इलाज के लिए नगर के निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. डॉक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया. इलाज कर रहे डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का केस लगता है. परिजन के अनुसार, दिन के करीब 11 बजे अचानक अजीत की तबीयत खराब हुई.
उलटी के साथ मुंह से झाग व नाक बहने लगा. जब तक उसे संभालते तब तक पांच मिनट के अंतराल पर हीं प्रिंस व अस्मिता की भी तबीयत बिगड़ गयी. उसके भी मुंह से झाग के साथ नाक बहना शुरू हो गया. थोड़ी देर बाद तीनों अचेत हो गये. घर के बाहर बंधी एक बकरी व दो खस्सी भी अचानक मर गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन