दो डीलरों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2016 5:02 AM

विज्ञापन

डुमरा बीडीओ सह एमओ ने जांच रिपोर्ट भेजी सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत के डो डीलरों क्रमश: अवधेश राय व रामलखन बैठा के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. दोनों डीलरों के दुकानों की जांच के बाद बीडीओ सह एमओ संजय सिन्हा ने सदर एसडीओ को जांच रिपोर्ट भेज कार्रवाई […]

विज्ञापन

डुमरा बीडीओ सह एमओ ने जांच रिपोर्ट भेजी

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत के डो डीलरों क्रमश: अवधेश राय व रामलखन बैठा के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. दोनों डीलरों के दुकानों की जांच के बाद बीडीओ सह एमओ संजय सिन्हा ने सदर एसडीओ को जांच रिपोर्ट भेज कार्रवाई करने की अनुशंसा की है.
आपूर्ति में गड़बड़ी का मामला: एमओ श्री सिन्हा नें 29 जनवरी 16 को डीलर अवधेश राय के दुकान की जांच की थी. दुकान पर लाभुकों की सूची प्रदर्शित नहीं थी. सूचना पट्ट का भी कोई अता-पता नहीं था.
जांच के दौरान उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा कैशमेमो नहीं दिया जा रहा था. शिकायत पुस्तिका संधारित नहीं था. डीलर द्वारा दिसंबर 15 तक का खाद्यान्न व जनवरी 16 तक का तेल उठाव किया गया था. स्टॉक में 06 क्विंटल गेहूं व 68 क्विंटल चावल पाया गया. दो अनुपात तीन के अनुसार स्टॉक में खाद्यान्न कम पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन