अवैध कब्जे के विरोध में आत्मदाह की धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 6:26 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोपट्टी उर्दू मुहल्ला के भुवनेश्वर सिंह ने भूमि विवाद के एक मामले में प्रशासन से सहयोग व न्याय नहीं मिलने पर 28 फरवरी के बाद समाहरणालय के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करने की धमकी दी है. क्या है पूरा मामला : आवेदन में बताया है कि आठ अगस्त 14 […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोपट्टी उर्दू मुहल्ला के भुवनेश्वर सिंह ने भूमि विवाद के एक मामले में प्रशासन से सहयोग व न्याय नहीं मिलने पर 28 फरवरी के बाद समाहरणालय के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करने की धमकी दी है.

क्या है पूरा मामला : आवेदन में बताया है कि आठ अगस्त 14 से भूमि विवाद का मामला चला आ रहा है. वे एक समुदाय विशेष से आते हैं और उनके घर के चारों तरफ दूसरे समुदाय के लोगों का आवास है. जिस जमीन पर उनका मकान है, वह उनके मां के नाम से है, जिसका खेसरा नंबर 552 है. उसी खेसरा नंबर में एक और व्यक्ति का मकान है. संबंधित व्यक्ति द्वारा श्री सिंह की जमीन का अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है. उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है.
कहा है कि गत दिन मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पहुंचे थे. पंचायती में निर्णय हुआ था कि मापी कराने के बाद हीं संबंधित व्यक्ति द्वारा मकान का निर्माण कराया जायेगा, मगर मापी कराये बगैर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. बताया गया है कि डीएम ने डीसीएलआर सदर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन