मुखिया की गैरमौजूदगी में संपन्न हुई आमसभा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 6:54 AM

विज्ञापन

नानपुर : प्रखंड क्षेत्र के डोरपुर पंचायत में मुखिया की गैर मौजूदगी में ही ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामीण दीपक झा, रामचंद्र राय व मृत्युंजय समेत अन्य ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में हमारा गांव हमारी योजना के तहत मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन कर योजनाओं को चयनित करना था, पर यहां […]

विज्ञापन

नानपुर : प्रखंड क्षेत्र के डोरपुर पंचायत में मुखिया की गैर मौजूदगी में ही ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामीण दीपक झा, रामचंद्र राय व मृत्युंजय समेत अन्य ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में हमारा गांव हमारी योजना के तहत मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन कर योजनाओं को चयनित करना था,

पर यहां बगैर ग्रामीणों की सूचना के सचिव शिव शंकर पंडित व मनरेगा के कुछ कर्मियों द्वारा दो-तीन वार्ड के कुछ लोगों को बुला कर व मुखिया की झूठी अध्यक्षता दरसा कर आमसभा की खानापूर्ति कर ली गयी. साथ ही आमसभा को सफल करार देते हुए मनमाने तरीके से योजनाओं को पारित भी कर लिया गया. यही कारण है कि इस पंचायत में कई योजनाएं कागज तक ही सिमट कर रह गया है. इस बाबत मुखिया शिलाकांत झा चुप्पी साध लिये.

क्या कहते हैं बीडीओ
इस बाबत बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि वे जिला के मीटिंग में चले आये हैं. इस संबंध में पंचायत सचिव से बात कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन