झूठे अपहरण की योजना बना रहे व्यवसायी पर होगी प्राथमिकी : एसपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 8:49 PM
झूठे अपहरण की योजना बना रहे व्यवसायी पर होगी प्राथमिकी : एसपी आरोपित पुलिस को दे रहा था चकमा, सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा का है रहनेवालाधान क्रय विक्रय का करता है काराेबारफोटो. एसई-1 प्रेसवार्ता में एसपी व अन्यप्रतिनिधि, शिवहर. एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने कहा कि झूठे अपहरण की योजना बनाकर पुलिस को […]
झूठे अपहरण की योजना बना रहे व्यवसायी पर होगी प्राथमिकी : एसपी आरोपित पुलिस को दे रहा था चकमा, सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा का है रहनेवालाधान क्रय विक्रय का करता है काराेबारफोटो. एसई-1 प्रेसवार्ता में एसपी व अन्यप्रतिनिधि, शिवहर. एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने कहा कि झूठे अपहरण की योजना बनाकर पुलिस को परेशान करने के एक मामले में सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र सोनउल खान हरपुर पिपरा गांव निवासी धान क्रय विक्रय करने वाले व्यवसायी मनीष कुमार यादव पर प्राथमिकी होगी. कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मनीष के अपहरण की प्राथमिकी उसके पिता ने दर्ज करायी थी, जिसमें नगर के बस पड़ाव के समीप से बुधवार को मनीष के अपहरण किये जाने की बात कही गयी थी. उसके बाद पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया. अनि धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की गठित टीम को अनुसंधान में पता चला कि वह जरूरत के अनुसार मोबाइल से बात कर फिर बंद कर ले रहा है. मोबाइल लोकेशन के अनुसार उसे मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि 60 हजार की स्वयं की देनदारी चुकता करने के बाद पिता को चकमा देने के लिए उसने स्वयं के झूठे अपहरण का प्लान किया था. बताया कि पिता ने पूर्व में देनदारी चुकता करने के लिए जो 60 हजार रुपये दिया था. उसे पूर्व में निजी काम पर खर्च कर लिया था. उसके बाद पिता से फिर पैसा लेना मुश्किल था. वह मधुबन धान बेचने के बाद 60 हजार का चंपत पिता को लगाने के लिए अपहरण का नाटक किया था. शिवहर को योजना के तहत घटनास्थल बनाया था. ताकि पुलिस को आसानी से चकमा दिया जा सके. पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर उसे बरामद किया है. मौके पर एसडीपीओ प्रितिश कुमार,अनि धनंजय कुमार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










