सीमा पर बेखौफ होकर कर रहे मवेशियों का तस्कर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 6:53 PM
सीमा पर बेखौफ होकर कर रहे मवेशियों का तस्कर फोटो-6 जब्त गाय के साथ तस्कर सीमा पर तस्करों द्वारा बलि चढ़ाने के नाम पर मवेशियों को किया जाता है इधर से उधर प्रतिनिधि, सुरसंड. बॉर्डर पर एसएसबी जवानों की कड़ी चौकसी के बावजूद मवेशी तस्करों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं. मवेशी के साथ तस्कर […]
सीमा पर बेखौफ होकर कर रहे मवेशियों का तस्कर फोटो-6 जब्त गाय के साथ तस्कर सीमा पर तस्करों द्वारा बलि चढ़ाने के नाम पर मवेशियों को किया जाता है इधर से उधर प्रतिनिधि, सुरसंड. बॉर्डर पर एसएसबी जवानों की कड़ी चौकसी के बावजूद मवेशी तस्करों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं. मवेशी के साथ तस्कर पकड़े भी जाते हैं. फिर भी बॉर्डर पर मवेशी की तस्करी नहीं रूक रही है. भारत व नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध होने व धार्मिक रिश्ता होने के चलते बॉर्डर पर जवानों को थोड़ी परेशानी भी होती है. कोई यह कह कर बकरे को इसे पार से उस पार ले जाता है कि बलि चढ़ाना है तो कोई शादी-विवाह की बात कहता है. इस तरह के बहाने बना कर पशुओं को ले जाने को लेकर कभी-कभी जवान असमंजस में पड़ जाते हैं. पहली बार छह तस्कर धराये12 जनवरी 16 को एसएसबी भिट्ठा कैंप के इंचार्ज एनएन वर्मन के नेतृत्व में जवानों ने चकनी गांव के समीप पिलर नंबर 299/3 के समीप से नेपाल से भारतीय सीमा में लाये जा रहे छह गाय के साथ छह तस्कारों को पकड़ा. यह पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशी तस्कर पकड़ में आये हैं. तस्करों में शामिल मो निजाबुल, मंसूर अंसारी, मो इरशाद अंसारी, फरीद अंसारी, बुधन अंसारी व ताहिर अंसारी है. कैंप इंचार्ज श्री वर्मन ने बताया कि सभी तस्कर अपना घर चकनी बताये हैं. पूछताछ में तस्करों ने एसएसबी को बताया कि वे गायों को पालने एवं रिश्तेदारों को देने के लिए ला रहे थे. जब्त किये गये थे 15 मवेशी बता दें कि 12 जून 15 को बिनही गांव स्थित पीलर नंबर 298 के समीप से एसएसबी ने आठ गाय व सात बैल जब्त किया था, जिसकी कीमत 2.40 लाख आंकी गयी थी. इससे पूर्व दो जनवरी को धड़हरवा के समीप से सुरसंड कंपनी इंचार्ज जतीन सिंह ने तस्करी के दो बकरा को जब्त किया था. बकरे को नेपाल ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










