परिजन की चीत्कार से गूंजा सदर अस्पताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 8:16 PM

विज्ञापन

परिजन की चीत्कार से गूंजा सदर अस्पताल लिपट कर एक दूसरे के आंसू पोछ रहे परिजनपत्नी बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में इलाजमातमपुरसी को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अमित कुमार टुन्नामृतक के पुत्र को दिया भरोसा, शीघ्र पकड़े जायेंगे अपराधीप्रतिनिधि, सीतामढ़ी. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रेम पुष्प लोहिया ने जैसे ही […]

विज्ञापन

परिजन की चीत्कार से गूंजा सदर अस्पताल लिपट कर एक दूसरे के आंसू पोछ रहे परिजनपत्नी बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में इलाजमातमपुरसी को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अमित कुमार टुन्नामृतक के पुत्र को दिया भरोसा, शीघ्र पकड़े जायेंगे अपराधीप्रतिनिधि, सीतामढ़ी. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रेम पुष्प लोहिया ने जैसे ही उदय कुमार सिंह(48) को मृत घोषित किया, पूरा अस्पताल परिसर चीत्कार से गूंज उठा. नाते रिश्तेदार भी लिपट कर एक दूसरे के आंसू पोछ रहे थे. बेखौफ हो चुके अपराध पर गुस्सा भी वहां स्पष्ट तौर दिख रहा था. कुछ राज्य सरकार तो स्थानीय प्रशासन पर सवाल दाग रहे थे. मृतक के भाई विनोद सिंह बिलखते हुए सवाल पूछते हैं कि ‘आखिर मेरे भाई ने किसी का क्या बिगाड़ा था’. पत्नी विभा देवी रोते-रोते बेहोश हो गयी. डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. मातमपुरसी को क्षेत्रीय विधायक अमित कुमार टुन्ना अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर परिजन से बात की. कोई बात करने को तैयार नहीं था. सभी रोते बिलखते हाथ जोड़े थे. मृतक के पुत्र विकास को सांत्वना देते विधायक कह रहे थे, धैर्य रखो अपराधी बख्शा नहीं जायेगा. अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के साथ नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद भी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजन का बयान लेने पहुंचे. हालांकि परिजन फिलहाल बयान देने में असमर्थता व्यक्त कर रहे थे. एसडीपीओ ने बताया कि परिजन के बयान के बाद हीं कुछ बताया जा सकता है. वैसे सूत्रों की माने तो हत्या के पीछे रंगदारी को हीं माना जा रहा है. उदय कुमार सिंह से किसी ने रंगदारी की मांग की थी? इस सवाल पर परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है. भाई ने कहा, किसी से विवाद नहींमृतक के भाई का कहना था कि उनके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था. वहीं पुत्र विकास इस सवाल पर खामोश है. परिजन के अनुसार, मृतक खाना खाने के बाद दुकान पहुंचे थे. मृतक के ग्रामीण व मुखिया इंदल पासवान कहते हैं कि उदय सिंह बहुत हीं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. किसी की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे. आखिरी बार बोले, पुत्र को देखनाविनोद सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में भैया बभनगामा तक बात कर रहे थे. आखिर बार उन्होंने कहा था कि दोनों पुत्र विकास और अंटु को देखना. हत्यारे का नाम पूछने पर वह दर्द हो रहा है, कह कर बेहोश हो गये. संदिग्ध जगहों पर पुलिस की छापेमारीसुप्पी इलाके में किसी व्यवसायी की इस प्रकार दिनदहाड़े हत्या की संभवत: यह पहली घटना है. हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. हाट बाजार जाने को लोग तैयार नहीं हो रहे है. इधर हत्या के बाद इलाके में पुलिस की स्पेशल टीम ताबड़तोड़ छापेमारी में जुट गयी है. सूचना है कि शिवहर जिले की पुलिस से भी अपराधियों की घेराबंदी करने में मदद ली जा रही है. विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग का आदेश दिया गया है. सुप्पी सहायक थाना पर एसपी हरिप्रसाद एस आठ थानाध्यक्षों के साथ छापेमारी की रणनीति बना रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन