शासक की छाती पर बैठ कर जनता लेगी अधिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 7:11 PM
शासक की छाती पर बैठ कर जनता लेगी अधिकार फोटो-19 प्रदर्शन करते लोग, 20 जनकपुर में सभा को संबोधित करते उपेंद्र यादव बैरगनिया. नेपाल के गौर में करीब पांच माह से हक के लिए मधेसियों का आंदोलन जारी है. हालांकि आंदोलन में लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है. आंदोलन की शुरुआत में […]
शासक की छाती पर बैठ कर जनता लेगी अधिकार फोटो-19 प्रदर्शन करते लोग, 20 जनकपुर में सभा को संबोधित करते उपेंद्र यादव बैरगनिया. नेपाल के गौर में करीब पांच माह से हक के लिए मधेसियों का आंदोलन जारी है. हालांकि आंदोलन में लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है. आंदोलन की शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे. लंबे समय तक आंदोलन चलने के कारण अब लोग इसमें शामिल होना नहीं चाह रहे हैं. मंगलवार को एक सप्ताह के बाद मधेसी मोरचा द्वारा किये गये प्रदर्शन में करीब 20 नेता ही शामिल हुए. मोरचा नेता हाजी जिकरूल्लाह ने बताया कि मोरचा के कुछ नेताओं द्वारा तस्करी में शामिल होने के कारण भी आंदोलन बदनाम व ठंडा पड़ गया है. वहीं ठंड एवं खेती-बाड़ी का समय होने के कारण आंदोलन में कम लोग शामिल हो रहे हैं. उधर, जनकपुर में सभा को संबोधित करते हुए संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार मधेस की जनता के धैर्य की परीक्षा न लें. अगर सेना के बल पर आंदोलन को दबाने की कोशिश की गयी तो मधेस की जनता अपने परंपरागत हथियारों से जवाब देंगे. मधेसी जनता निरंकुश शासक की छाती पर बैठ कर अपना अधिकार लेगी. मौके पर सत्यदेव यादव, डाॅ राम स्वार्थ राय, अरुण सिंह, शेष नारायण मंडल समेत अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










