सड़क व बिजली के क्षेत्र में हुआ विकास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2016 6:55 PM

विज्ञापन

सड़क व बिजली के क्षेत्र में हुआ विकास झझिहट पंचायत छोटी व बड़ी सड़कों के अलावा हुआ है नाले का निर्माण विद्यालयों के नए भवन का हुआ है निर्माणगरीब तबके के लोगों को दिया जा रहा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभकिसानों के लिए स्टेट बाेरिंग की नहीं है सुविधाविद्युत व सड़क सुविधा के दिशा में […]

विज्ञापन

सड़क व बिजली के क्षेत्र में हुआ विकास झझिहट पंचायत छोटी व बड़ी सड़कों के अलावा हुआ है नाले का निर्माण विद्यालयों के नए भवन का हुआ है निर्माणगरीब तबके के लोगों को दिया जा रहा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभकिसानों के लिए स्टेट बाेरिंग की नहीं है सुविधाविद्युत व सड़क सुविधा के दिशा में अभी और सुधार की है आवश्यकताउपस्वास्थ्य केंद्र, उच्च विद्यालय, पैक्स गोदाम व गौशाला का जीर्णोद्धार का कार्य है बाकी फोटो-1 मवि सिंगियाही, 2 पंचायत अंतर्गत पीसीसी सड़क, 3 महिला महाविद्यालय पुपरी, 4 पंचायत सचिवालय, 5 ग्राम कचहरी कार्यालय, 6 मुखिया राजकुमारी गुप्ता महिला महाविद्यालय की हुई स्थापना पुपरी. नगर के पूरब व उत्तर चौहद्दी में बसे झझिहट पंचायत में 21 वीं सदी में काफी विकास हुआ है. यह पंचायत भी विगत 10 वर्ष के अंदर विकास के बयार से वंचित नहीं रहा. पंचायत के सभी गांव में बिजली व सड़क के क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ है. वहीं इस पंचायत में वर्षों पुराना गौशाला है. एक महिला महाविद्यालय की स्थापना भी हुई है. शिक्षा को लेकर ग्रामीण हुए जागरूकस्थानीय लोगों का कहना है कि विगत 10-15 वर्ष में निश्चित रूप से हर क्षेत्र में विकास हुआ है. गांवों की अनेक छोटी व बड़ी सड़क का पक्कीकरण के साथ-साथ नाला निर्माण भी हुआ है. विद्यालयों में नये भवन का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था, पुस्तकालय, गरीब तबके के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, कन्या विवाह योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इससे गांव के लोगों में जागरूकता आयी है.पंचायत में है चार राजस्व गांव करीब 3 किमी में फैले इस पंचायत में चार राजस्व गांव झझिहट, भहमा, सिंगियाही, जैतुपुर व एक महादलित टोला है. जनसंख्या करीब 11,700 व मतदाता 5,673 हैं. पंचायत के कुल 11 वार्ड में 5 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. किसानों की सुविधा के लिए एक स्टेट बोरिंग है, पर चालू नहीं है. एक सामुदायिक भवन, एक बैठका व पंचायत भवन भी है. उपचार के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र है. विभिन्न पदों पर हैं ग्रामीणपंचायतवायिों का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में काफी जागरूकता आयी है. पंचायत में दो मध्य विद्यालय व पांच प्राथमिक विद्यालय स्थापित है. पंचायत के सभी गांवों में विद्युत सुविधा उपलब्ध है. हालांकि कई स्थलों पर विद्युत तार व पोल की आवश्यकता है. पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं से सड़क, नाला, चापाकल व तालाब की खुदाई समेत अन्य विकास कार्य हुए है. पंचायत के निवासी चिकित्सक, प्रोफेसर, बैंक अधिकारी, अधिवक्ता व अभियंता के पद पर आसीन है. क्या कहती हैं मुखियापंचायत की मुखिया राजकुमारी गुप्ता का कहना है कि विभिन्न विकास योजना से पंचायत में करीब पांच हजार फिट पीसीसी, तीन हजार फिट सोलिंग, करीब ढाई किमी पक्की सड़क, एक दर्जन लोगों के तालाब की खुदाई, घरारी की जमीन में मिट्टी भराई, 11 सौ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन व 720 को इंदिरा आवास का लाभ मिला है. हालांकि अभी उपस्वास्थ्य केंद्र, उच्च विद्यालय, पैक्स गोदाम, स्टेट बोरिंग को चालू कराने व गौशाला का जीर्णोद्धार समेत कई कार्य बाकी है. इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. जनता का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन