शराब व्यवसायी के मुंशी से 55 हजार की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 2:49 AM
विज्ञापन
वंशी चाचा सेतु पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम लहना वसूल कर बैरगनिया लौट रहा था मुंशी राहुल कुमार अपराधियों के भागने के बाद पुलिस की छापेमारी तेज बैरगनिया : सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में वंशी चाचा सेतु के समीप बाइक सवार अपराधियों ने शराब व्यवसायी के मुंशी से हथियार के बल पर 55 हजार […]
विज्ञापन
वंशी चाचा सेतु पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
लहना वसूल कर बैरगनिया लौट रहा था मुंशी राहुल कुमार
अपराधियों के भागने के बाद पुलिस की छापेमारी तेज
बैरगनिया : सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में वंशी चाचा सेतु के समीप बाइक सवार अपराधियों ने शराब व्यवसायी के मुंशी से हथियार के बल पर 55 हजार रुपये लूट लिया. घटना बुधवार दिन के साढ़े 12 बजे हुई, जब मुंशी राहुल कुमार लहना वसूली कर ढेंग से लौट रहा था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने बताया कि
अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है. यहां बताते चले कि दु:साहसी अपराधियों ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया, उस वक्त तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआइजी पीके श्रीवास्तव के साथ एसपी हरिप्रसाद एस बैरगनिया में ही थे. जानकारी के अनुसार, राहुल एक अन्य स्टाफ के साथ बाइक से लहना वसूली कर लौट रहा था. ढेंग से हीं पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार तीन
अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दिया. एक ने पिस्तौल तान कर रुपये से भरा थैला छीन लिया और अन्य राहगीरों को भी धमकाते हुए निकल गया. लूटी गयी राशि कंपोजिट शराब काउंटर संख्या-41 अख्ता एवं काउंटर संख्या-38 मनियारी का था. उक्त दोनों लाइसेंसी दुकान क्रमश: रंजीत कुमार एवं सूरज प्रकाश के नाम पर है. मुंशी ने बताया कि अपराधी रजिस्टर भी छीन कर ले गया. मालूम हो कि वंशी चाचा सेतु पर पूर्व में भी लूट की कई घटनाएं हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










