धान अधप्रिाप्ति का लक्ष्य पूरा करें पैक्स : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 8:19 PM
धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करें पैक्स : डीएम फोटो. एसई-2 बैठक में डीएम व अन्यशिवहर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें धान अधिप्राप्ति का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश डीएम ने दिया. मौके पर पैक्स अध्यक्षों ने समस्या से डीएम […]
धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा करें पैक्स : डीएम फोटो. एसई-2 बैठक में डीएम व अन्यशिवहर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें धान अधिप्राप्ति का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश डीएम ने दिया. मौके पर पैक्स अध्यक्षों ने समस्या से डीएम को अवगत कराया. कहा कि धान के बदले पैक्स को करीब साढ़े सड़सठ किलो चावल उपलब्ध कराना है. किंतु धान से चावल केवल 50 से 55 किलो ही प्राप्त हो रहा है. ऐसे में पैक्स को होने वाले नुकसान की भरपाई करे प्रशासन. डीएम ने इस बारे में सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया. किंतु पैक्स किसानों के हित के मद्देनजर धान का क्रय शुरू करें. मौके पर किसानों पंजीकरण का मिलान कर भुगतान का निर्देश दिया गया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष मो. मुस्तफा, कामोद कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद वीर मोहन समेत कई मौजूद थे.जुआ मामले में तीन गिरफ्तारपुरनहिया/ पिपराही. पुरनहिया थाना पुलिस ने जुआ खेलने के में मामले में पुरनहिया निवासी संजीव साह,शशि भगत,कमल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. वही अवैध शराब के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त चिरैया निवासी राम नरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार थाना पुलिस ने वारंटी गोरख प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तारशिवहर. नगर थाना पुलिस ने दाऊद छपड़ा गांव में नरेश ठाकुर के घर हुई चोरी के एक मामले में चोरी के गैस सिलिंडर, टीवी के साथ गांव के अमिताभ ठाकुर, अखिलेश साह, जफीर आलम को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी एसडीपीओ प्रीतिश कुमार के हवाले से नगर थानाध्यक्ष गणेश राम ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










