भयमुक्त होकर करें काम : डीआइजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2016 7:48 PM

विज्ञापन

भयमुक्त होकर करें काम : डीआइजी बैरगनिया. तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआइजी पीके श्रीवास्तव ने बुधवार को इंडो-नेपाल सड़क निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों एवं मजदूरों से भयमुक्त होकर काम करने को कहा है. लालबकेया नदी के फुलवरिया घाट पर निर्माण कंपनी के कार्यस्थल की सुरक्षा का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी […]

विज्ञापन

भयमुक्त होकर करें काम : डीआइजी बैरगनिया. तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआइजी पीके श्रीवास्तव ने बुधवार को इंडो-नेपाल सड़क निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों एवं मजदूरों से भयमुक्त होकर काम करने को कहा है. लालबकेया नदी के फुलवरिया घाट पर निर्माण कंपनी के कार्यस्थल की सुरक्षा का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक इंजीनियर, स्टाफ एवं मजदूरों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. रंगदारी मांगने वाले अपराधी तत्व को दबोचने के लिए ठोस काम किया जा रहा है. बीएमपी के सशस्त्र बल की तैनाती की गयी है. सुरक्षा में किसी तरह का कोई चूक नहीं हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. डीआइजी बैरगनिया के दाल मिल स्थित निर्माण कंपनी के बेस कैंप का भी निरीक्षण किया. मौके पर एसपी हरि प्रसाथ एस, थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन