शिविर में 70 मरीजों की निशुल्क जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 6:52 PM
शिविर में 70 मरीजों की निशुल्क जांच फोटो-4 जांच करते चिकित्सक.सीतामढ़ी. नगर के अस्पताल रोड स्थित लाइफ केयर फिजियोथेरेपी क्लिनिक पर सोमवार को अंतिम दिन 70 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी. क्लिनिक के संचालक सह फिजियो चिकित्सक डॉ प्रसन्न कुमार ने बताया कि शिविर में प्रमुख तौर पर कमर और घुटने के […]
शिविर में 70 मरीजों की निशुल्क जांच फोटो-4 जांच करते चिकित्सक.सीतामढ़ी. नगर के अस्पताल रोड स्थित लाइफ केयर फिजियोथेरेपी क्लिनिक पर सोमवार को अंतिम दिन 70 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी. क्लिनिक के संचालक सह फिजियो चिकित्सक डॉ प्रसन्न कुमार ने बताया कि शिविर में प्रमुख तौर पर कमर और घुटने के दर्द से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया. इसके अलावा बच्चों में होने वाली विकलांगता से संबंधित रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया. डॉ प्रसन्न ने कहा कि नयी पीढ़ी को पहले से इन बीमारियों के प्रति जागरूक होना चाहिए. मालूम हो कि दो दिनी निशुल्क जांच शिविर के पहले दिन 50 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था. मौके पर महा कृष्ण सिंह, रामनरेश झा, विकास कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










