याद किये गये प्रथम रेल मंत्री ललित बाबू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 10:11 PM

विज्ञापन

याद किये गये प्रथम रेल मंत्री ललित बाबू शिवहर. कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के उपाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुयी. इसमें पुण्यतिथि पर रेलमंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र को याद किया गया. मौके पर मौजूद कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया व उनके व्यक्तित्व व […]

विज्ञापन

याद किये गये प्रथम रेल मंत्री ललित बाबू शिवहर. कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के उपाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुयी. इसमें पुण्यतिथि पर रेलमंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र को याद किया गया. मौके पर मौजूद कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की. इस दौरान पांचों प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष का मनोनयन करने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी को बधाई दिया गया. मौके परडोमा साह, मो नसीर आलम, डॉ भिखरी राय, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र पासवान समेत कई मौजूद थे.अक्षर मेला का आयोजनशिवहर. जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित संकुल संसाधन केंद्र गाजीपुर व नयागांव में महादलित,अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आमोद कुमार व प्राचार्य देवेंद्र कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंहा वितिय साक्षरता सलाहकार दिनेश चंद्र द्विवेदी ने नवसाक्षरों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना ,अटल पेंशन योजना, खाता खोलने, गैस सब्सिडी व स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी. एसआरसी समसा व सुनिल कुमार ने नवसाक्षर महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. इस दौरान अक्षर दौड़, समूह गान, समूह खेल, आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर केआरपी अशोक कुमार समेत कई मौजूद थे.खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने को नुक्क्ड़ नाटकशिवहर. खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के लिए जिले के परसौनी वैज पंचायत में कमला छाया फाउंडेशन के तत्वावधन में जागरुकता कार्यक्रम सह नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस दौरान वार्ड एक के वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शौचालय के निर्माण, उपयोग व रख-रखाव के बारे में जानकारी दी गयी. नाट्य कलाकार शालिनी कुमारी, स्विटी कुमारी, सरिता कुमारी महिलाओं को व संतोष राम सत्येंद्र राम ने खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के बारे में जानकारी दी. मौके पर सुशील कुमार पांडेय,पैक्स अध्यक्ष जकिंद्र प्रसाद यादव, पंच इंदुभूषण चौवे विजेंद्र ठाकुर, इंदल सहनी, लेखा प्रबंधक राजीव कुमार समेत कई मौजूद थे. इधर जिला जल व स्वच्छता समिति के समन्वयक मंगलम कुमार सिंह के अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया. जिसमें खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के बारे में जानकारी दी गयी.वही शौचालय निर्माण तेज करने पर बल दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन