पूर्व की रंजिश में मारपीट, महिला समेत एक दर्जन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 7:16 PM
पूर्व की रंजिश में मारपीट, महिला समेत एक दर्जन जख्मी सीतामढ़ी. कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहाडीह गांव में पूर्व की रंजिश में हुई मारपीट की घटना में एक गुट के एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी मुबारक अंसारी, नशारुल अंसारी, सुफैद अंसारी, मंसूर अंसारी, फिरोज अंसारी, इबरान अंसारी, अफजल अंसारी, रब्बी आलम, खेदादीन अंसारी […]
पूर्व की रंजिश में मारपीट, महिला समेत एक दर्जन जख्मी सीतामढ़ी. कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहाडीह गांव में पूर्व की रंजिश में हुई मारपीट की घटना में एक गुट के एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी मुबारक अंसारी, नशारुल अंसारी, सुफैद अंसारी, मंसूर अंसारी, फिरोज अंसारी, इबरान अंसारी, अफजल अंसारी, रब्बी आलम, खेदादीन अंसारी व रजाउल्लाह अंसारी के अलावा दो महिला समेत अन्य का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित मुबारक अंसारी का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के आदम अली अंसारी, करीम अंसारी, मोइन अंसारी, शमसुल अंसारी व रफिक अंसारी समेत 28 लोगों को आरोपित किया गया है. बताया है कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर रविवार की शाम आरोपितों द्वारा लाठी-डंडे व दबिया से प्रहार कर मारपीट कर महिला समेत बारह लोगों को जख्मी कर दिया गया. वहीं दूसरे गुट के लोगों के भी जख्मी होने की सूचना मिली है, परंतु दूसरे गुट की ओर से शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










