राम नाम स्मरण से हर बाधा दूर होती है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2016 8:44 PM
राम नाम स्मरण से हर बाधा दूर होती है सीतामढ़ी : नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के मून रोड स्थित चतुर्भुज स्मृति भवन में कलकत्ता से आये मानस मर्मज्ञ स्वामी शशिकांताचार्य जी महाराज द्वारा सात दिवसीय सुंदर कांड परायण एवं कथा का भव्य आयोजन किया गया है. इस संबंध में रवि ढ़ंढ़निया ने बताया […]
राम नाम स्मरण से हर बाधा दूर होती है सीतामढ़ी : नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के मून रोड स्थित चतुर्भुज स्मृति भवन में कलकत्ता से आये मानस मर्मज्ञ स्वामी शशिकांताचार्य जी महाराज द्वारा सात दिवसीय सुंदर कांड परायण एवं कथा का भव्य आयोजन किया गया है. इस संबंध में रवि ढ़ंढ़निया ने बताया कि एक से सात जनवरी तक प्रतिदिन अपराह्न दो से चार बजे तक कथा वाचन होता है. कथा के दूसरे दिन स्वामी जी ने बताया कि मोह रूपी लंका नगरी में हनुमान जी को जब रात भर ढ़ुढ़ने के बाद भी माते सीता का दर्शन नहीं हुआ तब अपने को असमर्थ समझ कर हनुमान जी श्री राम का स्मरण करने लगे. राम का स्मरण मात्र से हनुमान जी एक नये जोश के साथ उठे और शीघ्र माते सीता का दर्शन हो गया. इसी लिए कहा गया है कि सच्चे दिल से राम नाम का स्मरण करने से हर बाधाएं दूर हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










