भूमि विवाद में तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 8:01 PM
भूमि विवाद में तीन घायल सीतामढ़ी/सुरसंड. थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में गुरुवार को दो गुटों के बीच भूमि विवाद में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी कमलेश कुमार एवं मीना देवी व राम बहादुर गोसाईं को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. दोनों गुटों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी […]
भूमि विवाद में तीन घायल सीतामढ़ी/सुरसंड. थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में गुरुवार को दो गुटों के बीच भूमि विवाद में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी कमलेश कुमार एवं मीना देवी व राम बहादुर गोसाईं को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया है. दोनों गुटों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कमलेश कुमार ने प्राथमिकी में लालबाबू गोसाईं, राम बहादुर गोसाईं, प्रमोद गोसाईं, विनोद गोसाईं, अमृता देवी, मीना देवी, मुकेश गोसाईं एवं संतोष गोसाईं को आरोपित किया है. पूर्व से बनी झोंपड़ी को उखाड़ने का भी आरोप लगाया है. वहीं लालबाबू गोसाईं की पत्नी मीना देवी ने प्राथमिकी में कमलेश गोसाईं, बदरी गोसाईं, सुखाई गोसाईं, गोनू देवी को आरोपित करते हुए बताया है कि जमीन का सीमांकन करवा रहा था, इसी बीच उक्त लोग मारपीट करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










