युवाओं ने चलाया प्रहरी प्रवेश निषेध अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 8:01 PM

विज्ञापन

युवाओं ने चलाया प्रहरी प्रवेश निषेध अभियान फोटो-19 सड़क पर प्रदर्शन करते लोग, 20 सड़क पर प्रहरी प्रवेश निषेध लिख मुस्तैद युवकनेपाल में मधेस आंदोलन 138 वें दिन भी जारीचौक चौराहा एवं सड़कों पर लिखा प्रहरी प्रवेशसरकार को सदबुद्धि के लिए हुआ शिवचर्चा प्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में मधेस आंदोलन गुरुवार को 138 वें दिन […]

विज्ञापन

युवाओं ने चलाया प्रहरी प्रवेश निषेध अभियान फोटो-19 सड़क पर प्रदर्शन करते लोग, 20 सड़क पर प्रहरी प्रवेश निषेध लिख मुस्तैद युवकनेपाल में मधेस आंदोलन 138 वें दिन भी जारीचौक चौराहा एवं सड़कों पर लिखा प्रहरी प्रवेशसरकार को सदबुद्धि के लिए हुआ शिवचर्चा प्रतिनिधि, बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में मधेस आंदोलन गुरुवार को 138 वें दिन भी जारी रहा. मधेसी युवा आंदोलनकारियों ने गौर मधेस क्रांति चौक पर प्रहरी प्रवेश निषेध अभियान चलाया. युवाओं द्वारा गौर के चौक चौराहों एवं सड़कों पर प्रहरी प्रवेश निषेध लिख दिया गया है. प्रकाश भाइ के नेतृत्व में युवाओं ने पुलिस दमन के खिलाफ नारेबाजी की तथा कहा कि नेपाल सरकार मधेसियों को उनके अधिकार से वंचित करना चाह रही है. मधेस आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल प्रयोग कर रही है. अब तक 57 आंदोलनकारी पुलिस फायरिंग में मारे जा चुके हैं, परंतु सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. मधेसी युवाओं ने गौर नगर का परिक्रमा कर विरोध प्रदर्शन भी किया. उधर गौर-बैरगनिया पथ के मैत्री पुल पर संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा का धरना व नाकेबंदी जारी है. रौतहट जिले के औरइया में सरकार को सद्बुद्धि देने एवं मधेस की मांग पूरा करने के लिए शिवचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे. मलंगवा में निकला लाठी जुलूसवहीं सर्लाही जिले के मलंगवा में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा एवं संघीय समावेशी गंठबंधन के संयुक्त नेतृत्व में लाठी जुलूस निकाला गया. जुलूस नगर के प्रमुख चौक चौराहा होकर निकला. जुलूस में शामिल लोग मोरचा के शीर्ष नेता राजेंद्र महतो समेत अन्य पर दमनात्मक कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. नेताओं ने नेपाल सरकार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरोध में नारेबाजी भी किया. जुलूस में अशोक यादव, विजय ठाकुर, सुनील कुमार रोहित, दीपक कुमार झा समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन