व्यवसायियों ने दी यतींद्र खेतान को श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:58 PM
व्यवसायियों ने दी यतींद्र खेतान को श्रद्धांजलि सीतामढ़ी. सीतामढ़ी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष यतींद्र खेतान को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर के सेंट्रल मार्केट में आयोजित समारोह में उपस्थित दवा व्यवसायियों के साथ आम […]
व्यवसायियों ने दी यतींद्र खेतान को श्रद्धांजलि सीतामढ़ी. सीतामढ़ी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष यतींद्र खेतान को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर के सेंट्रल मार्केट में आयोजित समारोह में उपस्थित दवा व्यवसायियों के साथ आम लोगों ने स्व खेतान की तसवीर पर फुल माला चढ़ा कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की. मालूम हो कि आज हीं के दिन 31 दिसंबर 2014 की संध्या अपराधियों ने यतींद्र खेतान की निर्मम हत्या कर दी थी. मौके पर संघ के सचिव राजकुमार, प्रमोद खेतान, विजय अग्रवाल, सुरेश सिकारिया, गोपाल कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










