आपराधिक घटनाओं को ले जिला पुलिस सतर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 5:54 AM
विज्ञापन
सीतामढ़ी : रंगदारी नहीं मिलने पर डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक पर फायरिंग व दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड को लेकर एसपी हरिप्रसाद एस ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हाइ अलर्ट रहने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इधर, डॉ. […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : रंगदारी नहीं मिलने पर डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक पर फायरिंग व दरभंगा में इंजीनियर हत्याकांड को लेकर एसपी हरिप्रसाद एस ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को हाइ अलर्ट रहने का सख्त निर्देश दिया है.
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इधर, डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहां होमगार्ड के तीन जवान को तैनात किया गया है.
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न हिस्से के अलावा डुमरा थाना क्षेत्र में छह घंटे वाहन चेकिंग अभियान चला. थानाध्यक्ष छोटन कुमार खुद सशस्त्र बलों के साथ आरक्षी केंद्र, सीमरा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. बाइक पर सवार लोगों, डिक्की व झोला की बारिकी से तलाशी ली गयी.
यह अभियान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला. इस दौरान लगमा के समीप पुलिस पदाधिकारी औरंगजेब, शंकर चौक पर राम बहादुर सिंह, फोर लेन पर बिकाऊ राम व मधुवन पथ पर विजय बहादुर सिंह वाहन चेकिंग अभियान चलाते रहे. हालांकि इस दौरान किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की सूचना नहीं है.
इधर डॉ. पीपी लोहिया के क्लिनिक पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेने वाले राकेश यादव व उसके शागिर्द की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की भी सूचना है. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है. उधर, सीतामढ़ी-डुमरा रोड स्थित बागमती परिसदन में डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










