एसीएमओ के आवास में सुविधाओं की कमी
एसीएमओ के आवास में सुविधाओं की कमी फोटो- 19 एसीएमओ का आवास — एसीएमओ की नहीं सुन रहे भवन व पीएचइडी के अभियंता — आजिज आ कर डीएम को बतायी अपनी समस्या सीतामढ़ी : एसीएमओ का आवास जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित सीएस आवास के ठीक सामने है. एसीएमओ के आवास में सुविधाओं का काफी अभाव […]
एसीएमओ के आवास में सुविधाओं की कमी फोटो- 19 एसीएमओ का आवास — एसीएमओ की नहीं सुन रहे भवन व पीएचइडी के अभियंता — आजिज आ कर डीएम को बतायी अपनी समस्या सीतामढ़ी : एसीएमओ का आवास जिला मुख्यालय, डुमरा स्थित सीएस आवास के ठीक सामने है. एसीएमओ के आवास में सुविधाओं का काफी अभाव है. यह बात अलग है कि फिलहाल वे अपने क्वार्टर में नहीं, बल्कि प्रभारी सीएस के रूप में सीएस के हीं क्वार्टर में रहते हैं. एसीएमओ ने डीएम को पत्र भेजा है और बताया है कि गत वर्ष भवन व पीएचइडी विभाग द्वारा कॉलोनी के कई क्वार्टर में काम कराया गया था. उनके क्वार्टर को छोड़ दिया गया था. अन्य के क्वार्टर में फर्श, टाइल्स, पानी की व्यवस्था व शौचालय का काम कराया गया था, जबकि उनके क्वार्टर में सिर्फ रंगाई-पुताई का काम हुआ था. बताया है कि फर्श टूट-फुट गया है. शौचालय की स्थिति बदतर है. एक न्यायिक अधिकारी के शौचालय से रिसाव होने के कारण नीचे के शौचालय का उपयोग करना संभव नहीं है. क्वार्टर के अंदर पानी की भी व्यवस्था नहीं है. अंदर का चापाकल वर्षों से खराब है. बाहर से पानी लाना पड़ता है. बार-बार की शिकायत के बाद भी उक्त दोनों विभागों के कार्यपालक अभियंता समस्याओं के निदान के प्रति गंभीर नहीं हैं. एसीएमओ ने डीएम से दोनों विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










