सीतामढ़ी: मलमास समाप्त होते ही मांगलिक कार्य शुरू, 12 जुलाई तक विवाह के कई शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sitamarhi Shubh Muhurat Dates 2026: मलमास समाप्त होने के साथ ही सीतामढ़ी में विवाह, मुंडन और गृह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं. आचार्य के अनुसार आगामी 12 जुलाई तक शादियों समेत विभिन्न शुभ संस्कारों के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त उपलब्ध हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi Shubh Muhurat Dates 2026: मिथिला क्षेत्र के विभिन्न पंचांगों के अनुसार एक महीने से चल रहा मलमास (अधिक मास) समाप्त हो गया है. इसके साथ ही सीतामढ़ी सहित पूरे क्षेत्र में विवाह, जनेऊ, मुंडन, भूमि-पूजन और गृह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है. मलमास के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक थी, जिससे लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे. आचार्य पंडित मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी 12 जुलाई तक शादियों और अन्य संस्कारों के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त हैं.

पंचांग के अनुसार जानें विवाह, मुंडन और गृह-प्रवेश की शुभ तिथियां

  • विवाह मुहूर्त: जून में 19, 24, 25 और जुलाई में 1, 2, 3, 6, 9 व 12 तारीख को शहनाइयां बजेंगी.
  • यज्ञोपवीत (उपनयन): जून महीने की 19, 24 और 25 तारीख शुभ है.
  • मुंडन संस्कार: जून में 17, 24, 25 और जुलाई में 1, 2, 3 व 15 तारीख तय हैं.
  • भूमि-पूजन व गृह-प्रवेश: भूमि-पूजन के लिए जून में 25, 29 और जुलाई में 1 से 4 तक शुभ तिथियां हैं, जबकि गृह-प्रवेश के लिए जून में 24, 25, 26 और 27 तारीख श्रेष्ठ हैं.

जयमाला के समय पटाखों से बचें, स्वस्तिवाचन से करें मंगल कामना

आचार्य पंडित मुकेश कुमार मिश्र ने विवाह समारोहों में जयमाला के समय अत्यधिक पटाखे जलाने और शोर-शराबा करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह समय वर-वधू के सुखद दांपत्य जीवन के लिए मंगल कामना करने का होता है. उन्होंने सुझाव दिया कि इस अवसर पर किसी योग्य आचार्य द्वारा स्वस्तिवाचन पाठ कराया जाना चाहिए, जो भारतीय वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. मलमास खत्म होने से बाजारों में भी रौनक लौट आई है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन