IIT दिल्ली ने सभी भारतीय कॉलेज को छोड़ा पीछे, QS World रैंकिंग में बना Number 1 

Updated:
विज्ञापन

IIT दिल्ली (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

QS World University Rankings 2027: QS वर्ल्ड रैंकिंग ने दुनिया की सभी यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की है. इस बार IIT दिल्ली की रैंकिंग में सुधार देखा गया है. साथ ही भारत के अन्य संस्थान की रैंकिंग में भी सुधार आया है.

विज्ञापन

QS World University Rankings 2027: QS वर्ल्ड रैंकिंग में Indian Institute of Technology (IIT) Delhi ने भारतीय संस्थानों के बीच टॉप स्थान हासिल किया है. इस वर्ष IIT दिल्ली ने अपनी वैश्विक रैंकिंग में भी सुधार दर्ज किया है, जिससे यह भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान बन गया है.

विज्ञापन

पिछले साल से सुधरी है IIT दिल्ली की स्थिति

18 जून 2026 को जारी की गई रैंकिंग के अनुसार, संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है. पिछले साल IIT दिल्ली ने 123वीं रैंकिंग हासिल की थी. साफ है कि इस बार संस्थान की स्थिति में पांच पोजिशन से सुधार हुआ है.

कई अन्य संस्थान की रैंकिंग में आया सुधार

रैंकिंग में भारत के कई प्रमुख संस्थानों ने अपनी स्थिति मजबूत की है. IIT दिल्ली के अलावा IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT खड़गपुर और IIT कानपुर जैसे संस्थान भी दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल हुए हैं.

किस आधार पर तय होता है QS रैंकिंग?

  • शैक्षणिक प्रतिष्ठा (Academic Reputation)
  • नियोक्ता प्रतिष्ठा (Employer Reputation)
  • फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात (Faculty-Student Ratio)
  • रिसर्च साइटेशन (Citations per Faculty)
  • अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी (International Faculty Ratio)
  • अंतरराष्ट्रीय छात्र (International Student Ratio)
  • अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क (International Research Network)
  • रोजगार परिणाम (Employment Outcomes)
  • सस्टेनेबिलिटी (Sustainability)

लगातार सुधरती हुई रैंक किस ओर संकेत कर रही है?

QS World रैंकिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है. कई इंडियन यूनिवर्सिटी ने रिसर्च, इनोवेशन, जॉब्स देने की क्षमता आदि में सुधार किया है. इससे पता चलता है कि देश में हायर एजुकेशन की फील्ड में क्वालिटी एजुकेशन दी जा रही है. साथ ही QS World रैंकिंग में टॉप लिस्ट में IITs का शामिल होना इस बात का संकेत दे रहा है कि भारत के टेक्नोलॉजी के फील्ड में भी विकास हो रहा है.

यह भी पढ़ें- 22000 रैंक पर IIITs में मिलेगी ये टॉप ब्रांच, आरक्षण वालों को डबल फायदा 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola