बीज लाने गये युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी/बेलसंड : बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक नथुनी राम(35) पिता रामू राम गांव के ही कुछ लोगों के साथ बीज लाने प्रखंड कार्यालय गया था. शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने निकले. इसी बीच गांव के ही मुन्ना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बेलसंड : बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक नथुनी राम(35) पिता रामू राम गांव के ही कुछ लोगों के साथ बीज लाने प्रखंड कार्यालय गया था. शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने निकले. इसी बीच गांव के ही मुन्ना सिंह के खेत के पास वह मृत अवस्था में पाया गया. पिता ने हत्या की आशंका जतायी है.

सूचना मिलने पर बेलसंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के ही रामवृक्ष राम, मुन्नी लाल राम, भरत राम एवं लखन राम पर हत्या करने का आरोप लगाया है. उसने बताया है कि उक्त लोग प्रखंड कार्यालय में बीज बंटने की बात कह कर पुत्र को बुला कर ले गया. दो बजे दिन में उसका पुत्र घर लौट आया.

फिर उक्त लोग बीज वितरण शुरू होने की बात कह कर घर से बुला कर ले गया. उसे खिला पिला कर मौत की नींद सुला दी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन