Criminals Arrested in Sitamarhi: भुतही पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को दबोचा, टली बड़ी वारदात

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने हथियार के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

Criminals Arrested in Sitamarhi: सीतामढ़ी की भुतही थाना पुलिस ने बेलाही-बसहिया मार्ग पर घेराबंदी कर एक शातिर अपराधी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद हुई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Criminals Arrested in Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले की भुतही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही नाकाम कर दिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में भुतही थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी सिकंदर खान शामिल है, जबकि उसके साथ पकड़े गए अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं.

पिस्टल, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस इन मोबाइलों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

पुलिस को देख भागने लगे, खदेड़कर दबोचे गए

एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने बताया कि बुधवार की रात पीटीसी मनोज रजक पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बेलाही के रास्ते बसहिया की ओर एक बाइक पर सवार तीन युवक अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बसहिया-बेलाही पथ पर तुरंत सघन जांच अभियान शुरू कर दिया. पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीनों युवक गाड़ी घुमाकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेरकर और खदेड़करपकड़लिया.

भुतही थाने में दर्ज हुई एफआईआर

तलाशी के दौरान इनके पास से अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस इन्हें थाने ले आई. इस संदर्भ में तीनों आरोपियों के विरुद्ध भुतही थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 126/26 दर्ज की गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इस सफल छापेमारी टीम में भुतहीथानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार, पीटीसी मनोज रजक, रमेश कुमार, लालबाबू राय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन