गोपालगंज में भीषण अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से दर्जनों दुकान जलकर खाक
अग्निकांड की तस्वीर
Gopalganj Fire Incident : गोपालगंज शहर के अरार मोड़ स्थित फल मंडी में देर रात एक फल दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
Gopalganj Fire Incident : (मनीष राज) गोपालगंज शहर के अरार मोड़ स्थित फल मंडी में देर रात एक फल दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
आपके शहर में
रात में अचानक उठीं आग की लपटें
घटना नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ निवासी फल व्यवसायी मुस्तफा की दुकान में हुई. बताया जाता है कि रोज की तरह दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे. देर रात दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. दुकान में रखे प्लास्टिक कैरेट और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़का दिया.
आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी
रात का समय होने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिली. लेकिन जब दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं तो आसपास के लोगों की नजर पड़ी. देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Gopalganj News : फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया.
8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
आग की इस घटना में दुकान में रखा फल, प्लास्टिक कैरेट और अन्य सामान पूरी तरह जल गया. पीड़ित दुकानदार ने करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए