Ranchi: जेयूटी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 83 छात्रों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी

Ranchi: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 83 छात्रों का चयन हुआ. विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने प्रतिभाशाली छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Ranchi: झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 83 विद्यार्थियों का चयन हुआ है. कुलपति प्रो डीके सिंह ने बताया कि इनका चयन देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों में हुआ है. यह उपलब्धि विवि द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम, कौशल विकास तथा प्रशिक्षण आधारित शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है. विवि के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया में सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड, आसनसोल ने कुल 50 डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्रों का चयन किया है.

छात्रों के लिए समर ट्रेनिंग जरूरी

चयनित छात्रों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 15, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 23 तथा मेटलर्जी इंजीनियरिंग के 12 विद्यार्थी शामिल हैं. इसी प्रकार टीवीएस ब्रैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई 23 विद्यार्थियों का चयन किया गया. चयनित छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के हैं. कुलपति ने बताया कि विवि के पाठ्यक्रम में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के लिए क्रेडिट आधारित समर ट्रेनिंग अनिवार्य की गयी है.

ये भी पढ़ें…

इरफान अंसारी का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव में 60 वोट तक पहुंचेगा महागठबंधन

झारखंड राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन की BJP विधायकों के साथ ‘चाय पर चर्चा’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola