दुष्कर्म का विरोध करने पर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर किया घायल आरोपित द्वारा पूर्व में भी की गयी थी छेड़खानी पुपरी. थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी ब्रह्मदेव राय की पुत्री वीणा कुमारी द्वारा न्यायालय में दायर परिवार के आलोक में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें ग्रामीण कमल महतो, अरुण महतो, विपिन महतो, रामनंदन महतो व विवेक महतो […]

विज्ञापन

दुष्कर्म का विरोध करने पर किया घायल आरोपित द्वारा पूर्व में भी की गयी थी छेड़खानी पुपरी. थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी ब्रह्मदेव राय की पुत्री वीणा कुमारी द्वारा न्यायालय में दायर परिवार के आलोक में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें ग्रामीण कमल महतो, अरुण महतो, विपिन महतो, रामनंदन महतो व विवेक महतो समेत अन्य को नामजद किया गया है. बताया जाता है कि आरोपितों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, गत पांच जुलाई को करीब चार बजे शाम को पीड़िता घास काटने सरेह में गयी और करीब पांच बजे घास लेकर घर लौट रही थी. इसी क्रम में सुबाइ दास के बांसबाड़ी के समीप आरोपित कमल महतो पीड़िता से जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया. हल्ला करने पर लोगों की भीड़ को देख कमल वहां से भाग गया. जब पीड़िता के परिजन घटना की शिकायत करने कमल के घर गये तो अन्य आरोपितों द्वारा उनलोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. साथ ही पीड़िता की मां के गली से चांदी की हंसुली छीन लिया और विरोध करने पर गला में गमछा लगा कर पटक दिया गया. पीड़िता ने पुलिस से यह भी बताया है कि पूर्व में भी 14 जून 15 को कमल द्वारा उसके साथ छेड़खानी की गयी थी. मामले का निबटारा सामाजिक स्तर पर समझौता के तहत कराया गया था. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन