शहर के तीन प्रतष्ठिानों पर आयकर का छापा
शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा फोटो नंबर- 10 महालक्ष्मी स्टील में कागजातों की जांच करते आयकर अधिकारियों की टीमसर्वे ऑपरेशन के तहत की गयी कार्रवाईअमित हैंडलूम, श्याम स्टील व महालक्ष्मी स्टील में की गयी छापेमारीमुजफ्फरपुर परिक्षेत्र-2 के संयुक्त आयकर आयुक्त के नेतृत्व में की गयी छापेमारीप्रतिनिधि, सीतामढ़ी. सर्वे ऑपरेशन के तहत मुजफ्फरपुर […]
शहर के तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा फोटो नंबर- 10 महालक्ष्मी स्टील में कागजातों की जांच करते आयकर अधिकारियों की टीमसर्वे ऑपरेशन के तहत की गयी कार्रवाईअमित हैंडलूम, श्याम स्टील व महालक्ष्मी स्टील में की गयी छापेमारीमुजफ्फरपुर परिक्षेत्र-2 के संयुक्त आयकर आयुक्त के नेतृत्व में की गयी छापेमारीप्रतिनिधि, सीतामढ़ी. सर्वे ऑपरेशन के तहत मुजफ्फरपुर परिक्षेत्र-2 के संयुक्त आयकर आयुक्त सादाब अहमद के नेतृत्व में शहर के तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की गयी. दरभंगा के आयकर अधिकारी एसएन झा व मुजफ्फरपुर के आयकर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा राजोपट्टी स्थित चंदन कुमार गाडिया के प्रतिष्ठान महालक्ष्मी स्टील पर छापेमारी की गयी. वहीं मोतिहारी के आयकर अधिकारी अजय कुमार चौधरी व स्थानीय आयकर अधिकारी संजय कुमार वर्मा ने मोहनपुर स्थित युगल किशोर गाडिया के व्यावसायिक प्रतिष्ठान श्याम स्टील, जबकि शहर के मिरचाइपट्टी स्थित अमित कुमार के प्रतिष्ठान अमित हैंडलूम में खुद संयुक्त आयकर आयुक्त के अलावा सहायक आयकर आयुक्त केआर रंजन व आयकर अधिकारी सुजीत कुमार ने एक साथ छापेमारी की. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अग्रिम कर के दूसरे किस्त अदा करने की आखिरी तिथि 15 दिसंबर है. इसके तहत व्यवसायियों को देय कर का 60 प्रतिशत राशि जमा कराना पड़ता है. विभाग ऐसे व्यवसायियों को पहचान करता है, जिसने अग्रिम कर का भुगतान नहीं किया है. बताया गया कि छापेमारी रात भर चलेगी. अमित हैंडलूम में तो शनिवार तक छापेमारी की जाने की संभावना है, क्योंकि वहां स्टॉक अधिक है. छापेमारी के तहत प्रतिष्ठानों के स्टॉक, रिटर्न, बैंक एकाउंट, आय, व्यय व टैक्स अदायगी की बारीकी से जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि किस प्रतिष्ठानों द्वारा कितना आयकर की चोरी की गयी है. वैसे भारी अनियमितता की संभावना जतायी जा रही है. पिछले वर्ष व चालू वर्ष का कलेक्शन का भी मिलान किया जा रहा है. इससे भी काफी कुछ मामला उजागर होने की संभावना है. छापेमारी के माध्यम से वैसे व्यवसायियों को भी आगाह किया जा रहा है, जो टैक्स की चोरी करते हैं व स-समय आयकर का भुगतान करने में लापरवाही बरतते हैं. बताया गया कि शहर के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी आगामी दिनों में छापेमारी की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










