मामूली विवाद पर पति-पत्नी ने खाया जहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

सीतामढ़ी :बिहार के सीतामढ़ी से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. यहां मामूली विवाद में पति-पत्नी ने जहर खा लिया. घटना में जहां पति की मौत हो गयी, वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया जाता है कि सीतामढ़ी के बेलसंड नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार के […]
सीतामढ़ी :बिहार के सीतामढ़ी से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. यहां मामूली विवाद में पति-पत्नी ने जहर खा लिया. घटना में जहां पति की मौत हो गयी, वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया जाता है कि सीतामढ़ी के बेलसंड नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार के बसौल गांव में रहने वाले दंपत्ति के बीच मामूली विवाद हुआ. इससे आवेश में आकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया. घटना में पति सुजीत कुमार (28) की मौत हो गयी, जबकि, पत्नी (25) रजनी कुमारी को अस्पताल में दाखिल किया गया है. घटना के बाद दंपत्ति के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




